मंदिर परिसर में धार्मिक उत्सवों, विवाह समारोहों एवं अल्प प्रवास हेतु उपलब्ध संसाधन
विशाल मांगलिक एवं सामुदायिक हॉल। पारिवारिक मांगलिक प्रसंगों, विवाह समारोहों, बैठकों एवं भजन संध्याओं के भव्य आयोजन हेतु वातानुकूलित हॉल मय उत्तम रोशनी व बैठक व्यवस्था के उपलब्ध है।
समिति की बैठकों, छोटे सामाजिक कार्यक्रमों, व्याख्यान या विचार-विमर्श के लिए वातानुकूलित हॉल। उत्तम बैठक व्यवस्था व साउंड सिस्टम से सुसज्जित।
चार बिस्तरों वाला विशाल वातानुकूलित कमरा। रूम में टेलीविजन, हीटर, आरामदायक गद्दे, अलमारी, सोफा एवं सेंटर टेबल की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। यह कमरे परिवारों के सुखद प्रवास हेतु अत्यंत उपयुक्त हैं।
डबल बेड वाला सुसज्जित वातानुकूलित कमरा। दो व्यक्तियों के रुकने हेतु सर्वसुविधायुक्त वातावरण, अटैच साफ-सुथरा शौचालय, निरंतर जल आपूर्ति एवं पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था से युक्त कमरे।
बुकिंग हेतु कृपया समिति कार्यालय में संपर्क करें अथवा सीधे फोन द्वारा बुकिंग की उपलब्धता सुनिश्चित करें।