श्री नामदेव (गहलोत) छीपा समाज समिति कांकरोली

पंजीकरण संख्या (Reg. No.): 411/UDAIPUR/1984-85

divider
संत शिरोमणि नामदेव

About Shri Namdev Samiti

श्री नामदेव (गहलोत) छीपा समाज समिति, कांकरोली एक धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जो समाज की एकता, संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यरत है। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, धार्मिक गतिविधियों का आयोजन करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

श्री नामदेव मंदिर समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना, सत्संग, सामाजिक बैठकों एवं पारिवारिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है। मंदिर परिसर में विवाह, छोटे कार्यक्रम, मीटिंग, आवासीय सुविधा तथा अन्य सामाजिक कार्यों के लिए बुकिंग व्यवस्था उपलब्ध है।

समिति समय-समय पर धार्मिक आयोजन, समाज हित के कार्यक्रम एवं सेवा कार्यों का संचालन करती है, जिससे समाज में आपसी सहयोग, संस्कार एवं परंपराओं का संरक्षण हो सके। हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक सेवाएँ प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट रखना एवं नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है।

हमारा उद्देश्य:

  • समाज में एकता एवं सहयोग को बढ़ावा देना
  • धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण
  • समाज हित में कार्यक्रम एवं सेवाओं का आयोजन
  • मंदिर एवं समाज से संबंधित सुविधाओं को व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराना
गोपाल लाल बघेरवाल
अध्यक्ष, आकोला
धीरज सरावगी
मंत्री, कांकरोली
राधेश्याम डिग्गीवाल
कोषाध्यक्ष, पहुंना

पुजारी जी का नाम : पं. राजेंद्र कुमार गौड़

0

कुल कमरे

0

स्थापना वर्ष

0

कुल सदस्य

0

कुल हॉल

समाज को भेंट (भेंट पत्र – 14 दिसंबर 1967)

divider

भेंट पत्र का इतिहास

दिनांक: 14 दिसंबर 1967 (संवत 2024, माघसर सुदी 13)

दिनांक 14 दिसंबर 1967 को समस्त पंच, कांकरोली द्वारा यह संपत्ति "समस्त पंच नामदेव वंशीय छीपा चौखला मंडल भारत" को समाज हित में भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

भेंट पत्र अनुसार विशेष निर्णय:
  • भूमि को आबाद एवं उन्नत करने का अधिकार मंडल को दिया गया। इस भूमि पर पूर्ण सामाजिक अधिकार प्रदान किए गए।
  • मूल रजिस्ट्री दस्तावेज कांकरोली पंचों के पास सुरक्षित रखे गए। स्थल की नकल तथा भू-विवरण "मंडल भारत" को प्रदान किए गए।
मंदिर एवं दुकान संबंधी उल्लेख:

भेंट पत्र में यह भी उल्लेखित है कि:

  • श्री नामदेव जी मंदिर के नक्शे अनुसार पूर्व दिशा में चार दुकानों का निर्माण प्रस्तावित हुआ।
  • उन दुकानों में से पहली दुकान का अधिकार कांकरोली पंचायत के पास रहेगा।
  • उस दुकान से प्राप्त आय मंदिर के खर्च हेतु उपयोग की जाएगी।

हस्ताक्षरकर्ता पंचगण (1967)

श्री वीरभाण जी
श्री लक्ष्मी नारायण जी
श्री नारायण लाल जी
श्री गोपाल लाल जी
श्री द्वारकादास जी
श्री लक्ष्मण जी
श्री परसराम जी
श्री एकलिंग जी
श्री जगन्नाथ जी
श्री मांगीलाल जी
श्री चपक जी
श्री बालू जी
श्री मदन लाल जी
श्री जड़ाव जी

मूल इतिहास दस्तावेज़ (Original History Document)

divider

दस्तावेज़ सुरक्षित है (Document is Secured)

श्री विट्ठल नामदेव मंदिर के इतिहास से संबंधित मूल हस्तलिखित एवं हस्ताक्षरित दस्तावेज़ की गोपनीयता बनाए रखने के लिए, इसे पासवर्ड द्वारा सुरक्षित किया गया है।

कोड प्राप्त करने के लिए अपना विवरण भरें:

भगवान की स्थापना

divider

यहाँ पत्थर भी बोलते हैं और प्रार्थनाएँ सुकून बन जाती हैं।

भगवान गणेशजी

भगवान गणेशजी

श्री हनुमान जी

श्री हनुमान जी

दान करें | Donate
Securing Payment Gateway

Creating a secure payment session on Razorpay...